बीना दास के साहस और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लें युवा : प्रो. (डॉ.) विनय कुमार मित्तल
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस की ओर से भारत की निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना बीना दास की जयंती उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशेष स्मृति कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बीना दास के प्रेरणादायक जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण को याद किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को बीना दास के साहस, दृढ़ संकल्प और अन्याय के विरुद्ध उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि बीना दास का जीवन महिला सशक्तिकरण, राष्ट्रप्रेम और विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करते रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) विनय कुमार मित्तल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके संघर्षों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, प्रतिभा और क्षमताओं का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करते हुए एक जिम्मेदार, प्रगतिशील और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
प्रो. (डॉ.) रविंद्र कुमार जैन, डीन, फैकल्टी ऑफ साइंस ने बीना दास के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें साहस, दृढ़ता, महिला सशक्तिकरण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की अमर प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि बीना दास का जीवन आज भी युवाओं, विशेषकर छात्राओं को चुनौतियों का साहस के साथ सामना करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं डिजिटल रील प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम, बीना दास के जीवन और उनके राष्ट्रवादी विचारों को अपनी रचनात्मकता एवं आधुनिक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन डॉ. सीमा शर्मा एवं डॉ. राखी कुमारी झा ने किया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के विषय ज्ञान, रचनात्मकता, प्रस्तुतीकरण और संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर उनका मूल्यांकन किया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम: अदिति गोस्वामी, द्वितीय: उन्नति ,तृतीय: कोमल
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम: श्वेता, मानस्वी एवं विभूति शर्मा, द्वितीय: सौम्या जांगवाल, तृतीय: सोहम कौशिक
डिजिटल रील प्रतियोगिता में प्रथम: श्रेया जैन, शिवानी एवं मुस्कान, द्वितीय: मानस्वी एवं अदिति, तृतीय: जीवेश पाल
प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, साहस, सामाजिक जिम्मेदारी और रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना भी आवश्यक है। कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ. नीरू सिंह, डॉ. निधि शर्मा, श्रीमती प्रीति सिंह एवं डॉ. अंशु द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन विजेता विद्यार्थियों के सम्मान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ

No comments:
Post a Comment