Sunday, August 9, 2026

पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने गोयल परिवार को दिया आशीर्वाद

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। श्री हनुमान मंदिर गढ़ी कैंट के तत्वावधान में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल एवं एडवोकेट गौरव गोयल के संयोजन से आयोजित 39वें कांवड़ सेवा शिविर के द्वितीय दिवस रविवार को सेवा कार्य पूरी श्रद्धा के साथ जारी रहा।


सुबह से ही गोयल परिवार द्वारा कांवड़ियों के लिए प्रसाद व जलपान की समुचित व्यवस्था की गई। दिनभर नाश्ता, भोजन, चाय और रात्रि भोजन का वितरण सुचारू रूप से चलता रहा। शिविर में ब्रेड-पकौड़े, रस, फैन, चाय, राजमा-चावल, दाल-चावल, खिचड़ी, आलू-सब्जी-रोटी, हलवा और रसगुल्ले सहित विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कंकरखेड़ा व्यापार संघ से नीरज मित्तल, पं. संजय त्रिपाठी (ज्योति आचार्य), रक्षित जिंदल सहित कई गणमान्य नागरिक शिविर में पहुंचे। सभी ने गोयल परिवार द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और आशीर्वाद दिया। आयोजकों ने बताया कि सेवा कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment