Sunday, August 16, 2026

एसबीएम इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। एसबीएम इंटरनेशनल स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल गोयल एवं ईशान गोयल  द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment