Sunday, August 23, 2026

सात दिवसीय छड़ियान मेले की रौनक परवान पर, भाईचारे का दिया पैगाम


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर पंचायत के तत्वाधान में चल रहे ऐतिहासिक सात दिवसीय मेला छड़ियान की रौनक अब परवान पर है। मेले में क्षेत्र के महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बच्चे खेल-तमाशा और झूला झूल कर मेले का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं महिलाएं और बच्चे खरीदारी कर खुश नजर आ रहे हैं।


नगर पंचायत चेयरमैन हिटलर त्यागी ने बताया कि यह मेला आपसी भाईचारे का पैगाम है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग इसे मिलजुल कर मनाएं। बाबा गोगा जाहरवीर मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना करने से परिवार में खुशहाली आती है। मेले हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। चेयरमैन ने मेले में आए सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेले को शांति के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में मनाएं। वहीं मेला अध्यक्ष व सभासद पिंकी जाटव ने मेले में आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभासद आदेश गुर्जर, संदीप जाटव, कपिल वाल्मीकि, शौकीन ठेकेदार, हेम कुमार, हरिओम, राहुल त्यागी, इमरान तोमर, बॉबी त्यागी, संदीप गौतम, पवन त्यागी, खुशीराम चंद्रसेन, प्रमोद त्यागी, रामसेवक आदि का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment