Sunday, August 23, 2026

एसएसपी की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था को लेकर गोष्ठी, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति (IPS) की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद की कानून-व्यवस्था एवं जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक अपराध, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही एसएसपी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना जाए और उनका निष्पक्ष, त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।

No comments:

Post a Comment