Thursday, August 27, 2026

सैनिकों के साथ रक्षाबंधन, एमआईईटी स्कूल की छात्राओं ने बांधी राखी


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एमआईईटी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने 72 यूपी बटालियन एनसीसी के सैनिकों के साथ राखी का त्योहार मनाकर देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। छात्राओं ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और राष्ट्र की सुरक्षा की कामना की।


इस दौरान छात्राओं ने कहा कि देश की सीमाओं पर दिन-रात तैनात रहकर सैनिक जिस समर्पण और साहस के साथ देशवासियों की सुरक्षा करते हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। सैनिकों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। विद्यालय चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल, मैनेजर बरखा अग्रवाल और प्रधानाचार्या रूपाली सहगल ने छात्राओं के इस भावपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

No comments:

Post a Comment