Tuesday, August 25, 2026

इंदौर ट्रैफिक पुलिस की मोडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई, 1000 से अधिक मोडिफाइड साइलेंसर हुए साइलेंट

 नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर में सुगम सुरक्षित यातायात हेतु आयुक्त  संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में  राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारियों व यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम को दिशा निर्देश दिये कि शहर के चौराहों व मुख्य मार्गों पर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य करें, साथ ही आकस्मिक चेकिंग लगाकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले, मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज/कर्कश ध्वनि निकाल कर आम जनमानस में भय पैदा करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही की गई ।


आज 25 अगस्त 2026 को विजयनगर क्षेत्र में भी डीसीपी, यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी और यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जप्त 1000 से अधिक साइलेंसरो पर रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया।

डीसीपी त्रिपाठी ने कहा कि नियम विरुद्ध तेज/कर्कश ध्वनि साइलेंसर लगा कर आमजनमानस में भय पैदा करने वाले वाहन चालकों पर निरन्तर कार्यवाही की गई है। मॉडिफाई साइलेंसर से निकलने वाली तेज एवं विस्फोटक ध्वनि न केवल वातावरण में ध्वनि प्रदूषण फैलाती है, बल्कि नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डालती है। यह ध्वनि बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों के लिए विशेष रूप से हानिकारक है। पुलिस द्वारा तेज कर्कश ध्वनि, पटाखा साउंड मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


इंदौर ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों/दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का मॉडिफाई साइलेंसर न लगाएं न ही इस तरह का अवैध साइलेंसर बेचे। सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

आइए, ध्वनि प्रदूषण मुक्त, सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यातायात व्यवस्था के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। तेज आवाज नहीं, यातायात नियमों का पालन बनाएं अपनी पहचान।

No comments:

Post a Comment