Sunday, August 16, 2026

परीक्षितगढ़ क्षेत्र में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर व क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया गया और घर-घर तिरंगा फहराकर झांकी यात्रा निकाली गई।

थाना परिसर में थाना प्रभारी केदार सिंह, डीएम पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर रविंद्र चौधरी, केवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता, शताक्षी कॉलेज में चेयरमैन मोनू तोमर, गुडनेस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य फखरे आलम, जेटीएम गर्ल्स कॉलेज इकला रसूलपुर में प्रबंधक अब्दुल रहमान जफर, एसवी पब्लिक स्कूल गेसूपुर और केपी इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन दीपक भाटी, सुशांत भाटी में प्रबंधक चंद्रपाल, ओम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आरके लुहाच, सीआरसी इंटर कॉलेज में प्रबंधक संजय अधाना ने ध्वजारोहण किया।

नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन हिटलर त्यागी, अगवानपुर में अंबेडकर मूर्ति पर जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव, प्रधान नूरउल्ला खान और मोहित गुर्जर ठेकेदार, राधा गार्डन कॉलोनी में समाजसेवी संजीव त्यागी, खरखाली में सपा नेता खीमचंद जाटव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. रवि शंकर शर्मा और सीएससी प्रभारी, नीमका में पूर्व प्रधान संजीव कुमार, दयालपुर में नरेंद्र प्रधान, दुर्गा कॉलोनी में अमजद, अगवानपुर मेन बाजार में मोहम्मद इमरान, गांवडा में शकील प्रधान, डॉ. राजकुमार, अगवानपुर में कपिल कुमार, हनुमान चौक पर गौरव गर्ग, सुभाष यादव के प्रतिष्ठान पर सपा नेता सचिन यादव, बाबा आशेनाथ आश्रम पर भाजपा नेता सचिन अग्रवाल, उपज पत्रकार संगठन कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी और मिशन सामाजिक सेवा कार्यालय पर अध्यक्ष रवि गौतम ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि आपसी भाईचारा और एकता से ही देश आगे बढ़ेगा और विकास होगा।

No comments:

Post a Comment