Monday, August 31, 2026

उपज पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी मेरठ से की शिष्टाचार भेंट

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। सोमवार को उपज पत्रकार संगठन मेरठ के जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी मेरठ से शिष्टाचार मुलाकात की।


प्रतिनिधिमंडल में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, जिला संगठन महामंत्री संपादक ताज मोहम्मद, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला सचिव रवि गौतम, मोहम्मद आरिफ, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कर्दम, रवीश अहमद और कुलदीप भारद्वाज आदि शामिल रहे। इस दौरान अजय चौधरी ने संगठन के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपज पत्रकार संगठन मेरठ जिले में पत्रकार एकता और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मजबूती के साथ खड़ा है और आगे भी पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा के लिए कार्य करता रहेगा।

No comments:

Post a Comment