Monday, August 24, 2026

अमर शहीद राजगुरु जयंती पर शहीदी पार्क में कांग्रेस सेवादल ने किया माल्यार्पण



नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। आज सुबह 11:00 बजे अमर शहीद राजगुरु की जयंती के अवसर पर दिल्ली में आईटीओ के पास बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित शहीदी पार्क में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में क्रांतिकारी राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्रीनिवास बी वी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।


इस अवसर पर स्रीनिवास बी वी ने कहा कि माँ भारती की आजादी के लिए उनका त्याग, साहस और देशभक्ति सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। शहीदों का बलिदान, देश का सम्मान है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्रीनिवास बी वी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडे, पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी व प्रभारी के निर्देशानुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। मेरठ से कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंचे और क्रांतिकारी राजगुरु के जन्म दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पश्चिमी जोन अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, सेवादल जिला अध्यक्ष विनोद सोनकर, अमित गोयल, इकराम चौधरी, राहत अली, मुस्तकीम, पवन थापा, अनिल कुमार, विक्रम चौधरी, ऋषभ राणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment