Wednesday, August 12, 2026

वीर स्मारक स्वच्छता अभियान: विधायक अमित अग्रवाल ने शहीद स्मारक पर की साफ-सफाई, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वीर स्मारक स्वच्छता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के साथ शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों की प्रतिमाओं की स्वच्छता की और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इस दौरान विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि देश की रक्षा, स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शहीद स्मारकों की स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना ही वीर बलिदानियों के प्रति सच्चा सम्मान है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री जय करण गुप्ता, छावनी मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया सहित मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री एवं बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment