Sunday, August 2, 2026

आजाद समाज पार्टी को मिली मजबूती, कई लोग पार्टी में शामिल


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गावड़ा में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

ग्राम गावड़ा निवासी आबिद सैफी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में असपा नेता अनस मरगूब, पूर्व राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य के नेतृत्व में समाजसेवी आबिद खान राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन, नरदेव, आस मोहम्मद, डोंगर सिंह, जफरुद्दीन, शकील अहमद, अल्लाराजी, शेरू आदि ने नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान सभी ने पार्टी को मजबूत करने और पार्टी के प्रचार-प्रसार में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया। सदस्यता कार्यक्रम में मुख्य मंडल प्रभारी सुरेंद्र राछौती, मेरठ मंडल प्रभारी भाईचारा राजेश गौतम, जिला प्रभारी डॉ. इंतजार सैफी, किठौर विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment