Wednesday, August 26, 2026

ईद मिलादुन्नबी पर सपा पूर्व पार्षद दल ने किया जुलूस का स्वागत, दरगाह पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन की दुआ की


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। समाजवादी पार्टी मेरठ नगर निगम पूर्व पार्षद दल की ओर से आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ईद मिलादुन्नबी (बारह वफात) के पावन अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1501वें यौमे पैदाइश के मौके पर निकले जुलूस का स्वागत किया गया।

घंटाघर से शुरू हुआ जुलूस जब छतरी वाला पीर, खैर नगर पहुंचा तो पूर्व पार्षद दल की ओर से फूल-मालाओं के साथ उसका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद पूर्व पार्षद दल ने हजरत मखदूम छतरी वाले पीर बादशाह की दरगाह पर चादरपोशी की और देश में अमन-चैन, सुख-शांति, भाईचारा, समरसता, समानता और एकता बनाए रखने तथा देश को सांप्रदायिक शक्तियों से मुक्त करने की दुआ मांगी।

इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि उत्तर प्रदेश में भाईचारा कायम रखते हुए मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर, मदरसे, कब्रिस्तान, शमशान घाट आदि सभी धार्मिक स्थलों की हिफाजत और सुरक्षा की जाएगी तथा हजरत मोहम्मद साहब के दिखाए रास्ते और उनकी दी गई शिक्षा पर अमल करते हुए देश को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी पार्षद दल के पूर्व नेता एवं समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव अफजाल सैफी, समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व पार्षद श्रीमती संगीता राहुल, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष समसुद्दीन कुरैशी, समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष संजय यादव, इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस नेता सरदार तारा सिंह, महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकरम सैफी फूल वाले, सपा के वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी, मोहम्मद आसिफ, दानिश, नजम अब्बासी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment