Tuesday, August 18, 2026

पत्नी की चाकू मारकर हत्या, बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

• आरोपी ड्राइवर ने भी जान देने की कोशिश की; बच्ची का शव मिला


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। 17/08/2026 की रात्रि थाना कनाड़िया क्षेत्रांतर्गत झलारिया गांव में आरोपी सुनील पिता रामावतार चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी झलारिया ग्राम इंदौर द्वारा पत्नी अनीता बाई उम्र 32 वर्ष के अन्य व्यक्तियों से बात करने एवं आपसी कलह के कारण हत्या कर दी है। 


घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी सुनील को झलारिया गांव से राउंडअप कर लिया। पूछताछ में उसने पत्नी पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बच्चों को तालाब में फेंकने की जानकारी भी दी। इसके बाद SDRF टीम को मौके पर बुलाकर रातभर सर्चिग अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान बेटी माही का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।

आरोपी अपने दोनों बच्चों माही (10 वर्ष) एवं अजय (8 वर्ष) को साथ लेकर गया और हिंगोनिया गांव के पास तालाब में फेंक दिया।

बालक अजय तालाब से बचकर निकल गया. घटनाक्रम की जानकारी अजय द्वारा भ्रमण कर रही कनाड़िया FRV को दी गई।आरोपी सुनील को टीम लगाकर झलारिया गांव से राउंडअप किया गया। 

पूछताछ में आरोपी द्वारा पत्नी पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की गई। आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया एवं बच्चों के साथ तालाब पर जाने की जानकारी देने पर एसडीआरएफ टीम को बुलाकर सर्चिंग करने पर लड़की माही (उम्र 10 वर्ष) का शव तालाब से बरामद किया गया‌।

थाना कनाडिया पुलिस द्वारा पति सुनील चौहान से पूछताछ की जा रही हैl सुनील चौहान ड्राइवरी का कार्य करता है तथा ग्राम झलारिया में अपने परिवार के साथ किराए से रहता था सुनील के परिवार के अन्य सदस्य मां-बाप और अन्य लोग बापू गांधीनगर लसूडिया में रहते हैं। 

पत्नी अनीता कांटा फोड़ देवास जिले की रहने वाली है कुछ समय पूर्वी बापू गांधीनगर से ग्राम झलारिया किराए से रहने के लिए परिवार आया था। अनीता की हत्या प्रारंभिक रूप से गला घुटने एवं शरीर पर चाकू के निशान भी पाए गए हैं तथा माही की को गहरे पानी में फेंकने से मृत्यु होना प्रतीत होता है।

मृत्यु की परिजनों को सूचित किया गया है। सुनील का परिवार कांटा फोड़ जिला देवास का ही रहने वाला है जो लगभग 17- 18 साल पूर्व से इंदौर में रह रहा है। तलाशी अभियान पूरी रात भर चलाया गया तथा मौके पर ACP खजराना, TI कनाडिया और टीम, FSL टीम, SDERF टीम मौक़े पर मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment