Wednesday, August 19, 2026

रालोद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की

 


नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को लेकर दिए गए “चवन्नी से रुपया बनाने” संबंधी बयान पर रालोद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि राजनीति में विचारों और नीतियों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर भाषा की मर्यादा और व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है, जो लोग अहंकार और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, उन्हें 2027 में प्रदेश की जनता अपने मत के माध्यम से जवाब देने जा रही है। उन्होंने कहा, “राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन भाषा की मर्यादा और संस्कार हमेशा बने रहने चाहिए। अहंकार व्यक्ति ही नहीं, अच्छे-अच्छों के पतन का कारण बनता है। विनम्रता, संयम और जनसेवा ही सच्ची राजनीति की पहचान है।” चौधरी जयंत सिंह ने किसानों, युवाओं और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार प्राथमिकता दी है। उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान सहजता, विनम्रता, संवाद और जनसेवा की राजनीति से है। ऐसे जननेता के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी करना न तो स्वस्थ राजनीतिक संवाद का हिस्सा है और न ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप है।

No comments:

Post a Comment