नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नगर निगम में शहर की रोशनी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एक बड़ी मांग उठी है। भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं वार्ड-50 के पार्षद संजय सिंह सैनी ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर दीपावली से पहले शहर के सभी 90 वार्डों में हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग की है।
पार्षद ने अपने पत्र में अवगत कराया
है कि नगर निगम में निविदा प्रक्रिया के द्वारा 50 हाई मास्क लाइटें आ चुकी हैं, जिनमें
से लगभग 5 हाई मास्क लाइटें अन्य स्थानों पर लगाई जा चुकी हैं। शेष 50 हाई मास्क लाइटों
को मेरठ के सभी 90 वार्डों के मुख्य चौराहों और पार्कों पर लगाया जाना आवश्यक है। पार्षद
संजय सिंह सैनी ने कहा कि शहर के कई महत्वपूर्ण चौराहों और सार्वजनिक पार्कों में आज
भी पर्याप्त रोशनी नहीं है। शाम ढलते ही अंधेरा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी
होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे
अंधेरे के कारण पार्कों का उपयोग नहीं कर पाते। यदि सभी चौराहों और पार्कों पर हाई
मास्क लाइटें लग जाएंगी तो पूरे शहर में उजाला होगा और अपराध पर भी अंकुश लगेगा। इसके
साथ ही पार्षद ने दीपावली पर्व को देखते हुए एक और जनहित की मांग रखी है।

No comments:
Post a Comment