Saturday, August 15, 2026

पल्लव टावर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


नित्य संदेश ब्यूरो 
मोदीपुरम। पल्लवपुरम रुड़की रोड व्यापार संघ के पल्लव टावर स्थित कार्यालय पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के अध्यक्ष अजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद उपस्थित सभी व्यापारियों और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। सभी ने देश की प्रगति और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment