जैन मंदिर में एसएसपी ने महिलाओं और बालिकाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन
नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज थाना सरधना क्षेत्र स्थित श्री विद्या सागर निलय जैन मंदिर, मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मेरठ द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने अधिकारियों को राखी बांधी। अधिकारियों ने सभी को मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया। मंदिर परिसर में इस आत्मीय आयोजन से खुशी और उल्लास का माहौल रहा।
No comments:
Post a Comment