Saturday, August 22, 2026

सात दिवसीय छड़ियान बाबा जाहरवीर मेले में विशाल भंडारे का आयोजन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। नगर में चल रहे सात दिवसीय छड़ियान बाबा जाहरवीर मेले में भक्तों द्वारा विशाल भंडारा लगाकर धर्म लाभ कमाया गया।

भक्तों ने मेले में आने-जाने वाले महिला, पुरुष और बच्चों को प्रसाद वितरित किया और उनके परिवारों में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में संयोजक इंद्राज यादव, कन्हैया लाल कश्यप, अमित त्यागी, मोनू यादव, अजय कुमार और सुमन देवी का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment