Friday, August 7, 2026

परीक्षितगढ़ से कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना, बोल बम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। सावन माह में पवित्र गंगाजल लाने के लिए शिवभक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षितगढ़ क्षेत्र से हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवरिये अपने-अपने मंदिरों के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।

'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाते हुए कांवरिये तेजी से पैदल यात्रा करते हुए नजर आए। क्षेत्र के ग्राम ललियाना निवासी समाजसेवी शिव कांवरिया अमित रस्तोगी, अलका रस्तोगी, लक्ष्य रस्तोगी, सुधीर कश्यप अपने साथी कांवरियों के साथ गंगाजल लेकर अपने गंतव्य मंदिरों की ओर रवाना हुए। यात्रा के दौरान कांवरियों में जबरदस्त जोश और शिवभक्ति का माहौल रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह कांवरियों का स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment