Saturday, August 15, 2026

एडीजी भानु भास्कर ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिया सराहनीय सेवा सम्मान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जोनल कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम्" का गायन किया गया।

इसके उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा मेरठ जोन में नियुक्त एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान पदक प्रदान किए गए।तत्पश्चात एडीजी ने जोनल कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया और सभी को राष्ट्र सेवा में ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।

No comments:

Post a Comment