Saturday, August 22, 2026

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ART प्लस सेंटर में जागरूकता शिविर का आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ART प्लस सेंटर  में दो दिवसीय (21 एवं 22 अगस्त) को जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य PLHIV (People Living with HIV) को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु जागरूक एवं मार्गदर्शित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आर.सी. गुप्ता (प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज मेरठ), डॉ. अजीत चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) एवं डॉ. विपुल कुमार (DTO का ग्रीन वेलकम नोडल अधिकारी), डॉ. संध्या गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहयोगी टीम के कर्मचारियों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शिविर में दिशा टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मोहम्मद शाहिद सैफी एवं एडवोकेट मयूरी उपाध्याय, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों द्वारा PLHIV को उनके कानूनी अधिकारों, विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या गौतम, नोडल अधिकारी द्वारा किया गया। आयोजन में ART सेंटर से डॉ. अर्णिमा पाण्डेय (SMO) एवं इरफान (YRG), प्रीति राव (OST सेंटर), रोमा अग्रवाल (STI Counselor), ICTC स्टाफ, नौशाद (TI - ग्रेविस), एवं ऋतुल सक्सेना (PC - CSC) सहित समस्त स्टाफ ने संयुक्त रूप से सक्रिय सहभागिता की।

सभी कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग एवं समन्वित प्रयासों से यह जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों ने PLHIV के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग एवं सरकारी योजनाओं तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

No comments:

Post a Comment