Friday, August 28, 2026

अंकित बालियान हत्या कांड: ADG जोन मेरठ ने किया निरीक्षण, शीघ्र खुलासे के दिए सख्त निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो 
शामली। अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) जोन मेरठ द्वारा जनपद शामली का दौरा किया गया। इस दौरान ADG द्वारा DIG सहारनपुर रेंज (SRR), पुलिस अधीक्षक शामली (SP_SMI) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की गई।

हत्या प्रकरण में सख्त कार्रवाई के निर्देश
रिजर्व पुलिस लाइन में हाल ही में घटित हत्या के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ADG जोन ने तत्काल टीम गठित कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सर्व सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस लाइन और तकनीकी शाखाओं का निरीक्षण
तत्पश्चात ADG जोन मेरठ द्वारा DIG SRR, SP शामली एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जनपद शामली की पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में स्थित -
1. नियंत्रण कक्ष (Control Room) 
2. ई-साक्ष्य सेल (E-Evidence Cell) 
3. UP-112 के ICCC (Integrated Command and Control Center) 
4. वीडियो कांफ्रेंस रूम का गहनता से निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को परखा। सभी सम्बंधित कर्मचारियों को बेहतर कार्यशैली और तकनीक के अधिकतम उपयोग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कब और कहाँ हुई हत्या?
बुधवार शाम करीब 7 बजे, सदर कोतवाली से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर नाला पटरी स्थित जिम के बाहर, वर्मा मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। डायल 112 पर सूचना मिली थी कि मृतक अंकित बालियान निवासी बंतीखेड़ा को जिम से निकलते समय 03-04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार दी गई।  

कैसे दिया वारदात को अंजाम?
बदमाश बाइक पर बेखौफ होकर पहुंचे थे। शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया और ताबड़तोड़ करीब 18 राउंड फायरिंग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 9 गोलियों के निशान मिले हैं।  

कौन थे अंकित बालियान?
बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगर, यूट्यूबर एवं पूर्व कबड्डी खिलाड़ी। 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' गाने को लेकर चर्चा में आए थे।  

पुलिस पर सवाल क्यों?
जिस स्थान पर वारदात हुई, उसके आसपास तीन स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहती है और कोतवाली भी चंद कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद बदमाश बुढ़ाना रोड की तरफ से आए, हत्या कर आसानी से भाग गए। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।  

अब तक की जांच में क्या?
1. पिता की तहरीर पर 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज। 
2. चारों संदिग्धों के दो CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
 3. पुलिस को बदमाशों की लोकेशन हरियाणा साइड में मिली है, टीमें वहां भेजी गई हैं। 
 4. हत्या के पीछे गोगी गैंग और भोलू शाहपुरिया का नाम सामने आ रहा है। 
 5. हत्यारों की तलाश में मेरठ STF समेत कई टीमें, SWAT टीम हरियाणा में डेरा डाले है। 

परिजनों का आक्रोश
शव गांव पहुंचने पर भारी भीड़ जुटी, भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। परिजनों ने सड़क पर शव रख जाम लगाया और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। पिता ने 4 दिन का अल्टीमेटम दिया है और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है - "तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली"।  

इसीलिए आज ADG का दौरा
इसी हत्याकांड के बाद शुक्रवार रात में ADG भानु भास्कर ने शहर कोतवाली में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। आज ADG जोन ने DIG SRR, SP शामली (SP एनपी सिंह) के साथ रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण किया और इस हत्याकांड के शीघ्र अनावरण के लिए टीम गठित कर सर्व-सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए, साथ ही कंट्रोल रूम, ई-साक्ष्य सेल, UP112 ICCC और वीडियो कांफ्रेंस रूम का निरीक्षण किया।  

No comments:

Post a Comment