Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 9, 2026

शामली में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे ADG मेरठ जोन भानु भास्कर


नित्य संदेश ब्यूरो 
शामली। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में दिनांक 09/10 अगस्त की रात्रि अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने जनपद शामली में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ एसपी शामली, एडिशनल एसपी शामली सहित अन्य पुलिस अधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। निरीक्षण की शुरुआत थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के बनत तहसील चौराहा से हुई। एडीजी ने वहां कांवड़ मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट और यातायात डायवर्जन का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एडीजी ने थाना कोतवाली क्षेत्र के शिव चौक का भ्रमण किया। शिव चौक, वी.वी. इंटर कॉलेज रोड एवं फुव्वारा चौक रोड पर उन्होंने फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

तत्पश्चात वे कैराना रोड स्थित प्रसिद्ध गुलजारी वाले शिव मंदिर पहुंचे और मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के आसपास लगे कांवड़ सेवा शिविरों और आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया।

कार्यक्रम के अंत में एडीजी मेरठ जोन ने कैराना-पानीपत बॉर्डर स्थित यमुना पुल एवं घाट का भी निरीक्षण किया। हरियाणा से आने वाले कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए उन्होंने बॉर्डर पर चेकिंग, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को ब्रीफ किया।

एडीजी भानु भास्कर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील स्थलों पर सतर्क निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here