Breaking

Your Ads Here

Wednesday, August 5, 2026

84.14 करोड़ की ठगी में से 37.28 करोड़ रुपये कराए फ्रीज

 


-मेरठ जोन पुलिस को NCRP पोर्टल पर 7 महीने में मिली 25,220 शिकायतें

लियाकत मंसूरी

नित्य संदेश, मेरठ। साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मेरठ जोन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 01 जनवरी 2026 से 31 जुलाई 2026 तक मेरठ जोन के जनपदों में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर कुल 25,220 शिकायतें दर्ज की गईं। उक्त जानकारी एडीजी भानु भास्कर ने दी।


44.30% पैसा फ्रीज कराया:

एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि इस अवधि में 19,888 वित्तीय साइबर शिकायतों में रुपये 84,14,22,998 (लगभग 84.14 करोड़) की धोखाधड़ी की गई थी। मेरठ जोन पुलिस ने बैंकों एवं अन्य एजेंसियों से त्वरित समन्वय स्थापित करते हुए रुपये 37,27,86,757 (लगभग 37.28 करोड़) की धनराशि को साइबर अपराधियों तक पहुंचने से पहले ही खातों में फ्रीज करा दिया, जो कुल ठगी का 44.30 प्रतिशत है।


486 साइबर अपराधी भेजे जेल:

इस अवधि में दर्ज मामलों में कार्रवाई करते हुए 486 साइबर अपराधियों को जेल भेजा गया है। इन मामलों में अपराधियों द्वारा लगभग रुपये 34,24,45,043 की ठगी की गई थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अभी तक रुपये 1,41,28,946 की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई जा चुकी है।


ऑपरेशन साइबर वज्र:

07 जुलाई 2026 से साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे संयुक्त अभियान "ऑपरेशन साइबर वज्र" के अन्तर्गत राज्य स्तर पर साइबर अपराधियों और उनके नेटवर्क के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गयी। जोन में सक्रिय साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस द्वारा 170 FIR दर्ज की गयीं, जिसमें 185 साइबर अपराधियों को जेल भेजा गया। ये सभी अपराधी कुल 5533 प्रकरणों में लिप्त पाए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here