Monday, August 17, 2026

किठौर पुलिस ने 6 वारंटी किए गिरफ्तार



गुलाम नबी

नित्य संदेश, किठौर। सोमवार को किठौर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छह वारंटियों को दबोचकर कोर्ट में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र तिलक राम निवासी ग्राम गोविंदपुर, इस्लाम पुत्र शब्बीर निवासी राधना, अफरोज पुत्र मुनकाद निवासी राधना, हसरत पुत्र इदरीस निवासी बोदरा, पारस पुत्र महेंद्र निवासी महलवाला, महमपाल पुत्र खजान निवासी हसनपुर कलां को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश किया है।

No comments:

Post a Comment