Wednesday, August 26, 2026

बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त अभियान, 3 बालक मुक्त

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। श्रम विभाग, जनहित फाउंडेशन एवं एएचटी थाना की संयुक्त टीम ने बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 बालकों को बाल श्रम से मुक्त कराया।


टीम द्वारा बुधवार को गढ़ रोड और हापुड़ अड्डा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे 3 नाबालिगों को चिन्हित कर मुक्त कराया गया। मुक्त कराए गए बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया और परिजनों को सख्त हिदायत दी गई कि बच्चों से काम न कराएं और उन्हें पढ़ने के लिए स्कूल भेजें। बच्चों को जनहित फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल सेवा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। तीनों प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नीलम, रागिनी अग्रवाल एवं मिथिलेश सिन्हा, जनहित फाउंडेशन के समन्वयक अजय कुमार तथा एएचटी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment