Monday, August 31, 2026

आरोपियों के कब्जे से कुल 39.95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं 2 मोटरसाइकिलें जप्त

• अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले  चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं इनकी गतिविधियों के  आरोपियों के विरुद्ध पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं।  क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा कर कार्यवाही की गई। 


 31.08.2026 को क्राइम ब्रांच की टीम  एमआर--10 रोड, मेट्रो पोल नं. CP-330 के सामने सर्विस रोड इंदौर पहुंची। वहाँ दो मोटरसाइकिलों  पर 4 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम  अभिजीत उर्फ चालीस , चंद्रशेखर उर्फ अतुल,  विशेष उर्फ बच्चु एवं गोपाल उर्फ धोड़ बताए। तलाशी लेने पर आरोपी अभिजीत व चंद्रशेखर के पास से 18.10 ग्राम तथा विशेष व गोपाल के पास से 21.85 ग्राम (कुल 39.95 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर होना पाई गई। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ एवं मोटरसाइकिलें जप्त की गईं।


आपराधिक रिकॉर्ड —

गिरफ्तार आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा इनके विरुद्ध गंभीर प्रकृति के निम्न प्रकरण पंजीबद्ध होना पाये गये हैं-


गोपाल उर्फ धोड़ु मिश्रा थाना बाणगगा, अप. क्र. 704/15, धारा 380,454 भादवि, थाना छोटी ग्वालटोली, अप. क्र. 162/18, धारा 379 भादवि, थाना बाणगंगा, अप. क्र. 553/19, धारा 25 आर्म्स एक्ट,  थाना एरोड्रम, अप. क्र. 349/19, धारा 379 भादवि, , थाना बाणगगा, अप. क्र. 787/19, धारा 25 आर्म्स एक्ट,  थाना हीरानगर, अप. क्र. 791/19, धारा 25 आर्म्स एक्ट,  थाना परदेशीपुरा, अप. क्र. 569/20, धारा 401 भादवि,  थाना बाणगगा, अप. क्र. 30//21, धारा 380,454 भादवि, थाना बाणगंगा, अप. क्र. 348/23, धारा 25 आर्म्स एक्ट, दि.01.03.2023


विशेष उर्फ बच्चू धुरिया—

1. थाना मल्हारगज, अप. क्र. 263/22, धारा 294,324,327,329,34,506 भादवि, दि.05.05.2022


2. थाना तुकोगंज, अप. क्र. 312/22, धारा 379,511 भादवि, दि.07.06.2022


3. थाना विजयनगर, अप. क्र. 917/22, धारा 382 भादवि, दि.01.09.2022


4. थाना बाणगंगा, अप. क्र. 1709/22, धारा 201,34,382 भादवि, दि.20.10.2022


5. थाना बाणगंगा, अप. क्र. 344/23, धारा 25 आर्म्स एक्ट, दि.01.03.2023


6. थाना विजयनगर, अप. क्र. 886/23, धारा 392 भादवि, दि.05.09.2023


7. थाना विजयनगर, अप. क्र. 900/23, धारा 392 भादवि, दि.09.09.2023


8. थाना बाणगंगा, अप. क्र. 1828/23, धारा 294,323,324,34,451,506 भादवि, दि.08.12.2023


9. थाना बाणगगा, अप. क्र. 141/24, धारा 436,435,34 भादवि, दि.29.01.2024


10. थाना बाणगंगा, अप. क्र. 142/24, धारा 34,435 भादवि, दि.29.01.2024


11. थाना अपराध शाखा, अप. क्र. 77/24, धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट, दि.30.09.2024


12. थाना बाणगगा, अप. क्र. 820/25, धारा 115(2),296,351(3),3 (5) बीएनएस।

जप्त सामान :

39.95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर(अनुमानित कीमत रु.4,00,000/-)

2 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 

( अनुमानित कीमत रु.1,40,000/-) करीब 

5,40,000/- रुपये (पांच लाख चालीस हजार रुपये)


मुख्य भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ और विवेचना जारी है।


अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2026 तक अब तक की कार्यवाही

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा  1 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कुल 64 प्रकरणों में 134 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.95816 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 327.42 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग रु.3,64,28,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment