Tuesday, August 25, 2026

ऊर्जा भवन में संभव जन-सुनवाई, एमडी ने सुनीं 36 शिकायतें, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं



नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) मुख्यालय ऊर्जा भवन में सोमवार को संभव कार्यक्रम के तहत जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने मेरठ, बागपत सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।


जन-सुनवाई में कुल 36 मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली बिल में गड़बड़ी, नया कनेक्शन, मीटर खराबी, सोलर कनेक्शन और बिजली पोल से जुड़ी थीं। एमडी रवीश गुप्ता ने एक-एक मामले की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान पारदर्शिता और उपभोक्ता संतुष्टि के मानकों पर किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन-सुनवाई में मेरठ क्षेत्र से सरिता देवी, ममता शर्मा, रोहित, नवल सिंह, सुमन देवी, राशिद, मुकुल कौशिक, राकेश कुमार, वर्षा चौधरी, गीता शर्मा, मुनिराज त्यागी, धर्मपाल समेत कई उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (तकनीकी) एन.के. मिश्र, निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर, मुख्य अभियंता मो. सगीर, राजकुमार, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र, अधीक्षण अभियंता मो. अरशद, अरुण कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक सिंह, प्रीति समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment