30 अगस्त को दलित महापंचायत को सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन का समर्थन
रवि गौतम
नित्य संदेश परीक्षितगढ़। 30 अगस्त को कचहरी के पास चौधरी चरण सिंह पार्क में युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रवि गौतम के नेतृत्व में आयोजित होने वाली दलित महापंचायत को सफल बनाने के लिए सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सामाजिक सेवा निर्माण श्रमिक फाउंडेशन ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने अपने साथियों सहित महापंचायत को समर्थन देते हुए कहा कि यह महापंचायत समाज के अधिकारों, न्याय और सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाने का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मंच है। ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने समाज के सभी साथियों से 30 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में चौधरी चरण सिंह पार्क, मेरठ कचहरी पहुंचकर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान में मिले अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी देवीदास गौतम, ज्योति कर्दम, राजेश, रीना वर्मा, नैन सिंह, बिजेंदर सिंह, अश्विनी जाटव, बंटी सिंह, तस्लीम अहमद, शमा परवीन, लक्ष्मण सिंह, एडवोकेट वेद प्रकाश, कपिल, मोनू, श्यावीर सिंह, पूरन सिंह, विजय कुमार, राजीव, कुसुम, नीतू सिंह सहित कई साथियों ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का निर्णय लिया।
No comments:
Post a Comment