Saturday, August 15, 2026

सामवेद परम्परा की नवमीं सामकथा 18 अगस्त से, शास्त्रीनगर में होगा आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सामवेद की परम्परा से जुड़ी नवमीं सामसत्कथा का आयोजन 18 अगस्त से मेरठ में किया जा रहा है। यह कथा उत्तरार्चिक के सप्तम और अष्टम प्रपाठक से आबद्ध पंचायतन पर आधारित होगी।

कथा का आयोजन 138/7 शास्त्रीनगर में होगा। कथाव्यास डॉ. पूनम लखनपाल रहेंगी। कथा 18 से 24 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक सुनाई जाएगी।आयोजकों ने बताया कि यह कथा उषा, सोम, अग्नि, इंद्र, विष्णु, विश्वेदेवा आदि देवताओं से सन्निहित, लौकिक और अलौकिक दोनों रूपों में साधारण जन के लिए भी अत्यंत प्रिय और मनोहर होगी। सभी धर्मप्रेमी श्रोताओं से कथा श्रवण के लिए आने का आह्वान किया गया है।

No comments:

Post a Comment