Wednesday, July 22, 2026

दिल्ली जंतर-मंतर कूच से पहले मेरठ में HYF टीम को पुलिस ने घर पर रोका, संस्था ने कहा - शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना था

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। बच्चों की शिक्षा और शिक्षा के अधिकार को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही Helping Youth Foundation (HYF) की टीम को मेरठ पुलिस ने घर पर ही रोक दिया। संस्था ने यह आरोप लगाया है।

संस्था के अनुसार, HYF के अध्यक्ष आरिफ इदरीसी एवं अन्य पदाधिकारी और सदस्य आज सुबह दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। HYF का कहना है कि उनका उद्देश्य पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों की आवाज उठाना था। संस्था ने कहा कि वे संविधान और कानून के दायरे में रहकर शिक्षा, छात्रों के भविष्य और उनके संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखना चाहते थे।

संस्था ने स्पष्ट किया है कि वह कानून का सम्मान करते हुए आगे भी शिक्षा और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक और संवैधानिक माध्यमों से उठाती रहेगी। इस दौरान मौजूद पदाधिकारियों में अध्यक्ष आरिफ इदरीसी, प्रभारी इक़बाल इदरीसी, कोषाध्यक्ष वसीम अल्वी, उपाध्यक्ष आबिद अल्वी, उपाध्यक्ष टॉनी उर्फ़ शहज़ाद इदरीसी और सदस्य साकिब कुरैशी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।


No comments:

Post a Comment