Saturday, July 25, 2026

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने मनाया जश्न

• छात्रों पर इन्द्र.. केन्द्र एक साथ मेहरबान, छात्रों का जश्न मना


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर में पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच जश्न का माहौल बन गया। टंट्या भील चौराहे पर धरने पर बैठे छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।

इस दौरान प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर झूमे और 'छात्र एकता जिंदाबाद' के नारे लगाए। छात्रों का कहना है कि यह उनके लंबे संघर्ष और एकजुटता की जीत है।

हालांकि उन्होंने साफ किया कि परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता और व्यापक सुधार की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर, रतलाम और कटनी में भी समर्थकों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

 जश्न के बाद धरना स्थल खाली

टंट्या भील चौराहे पर ब्रिज के नीचे छात्रों द्वारा लगातार 25 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे आज स्थिति के बाद छात्रों ने जश्न बनाया  और उनके जाने के बाद धरना स्थल विरान सा नजर आने लगा। 

No comments:

Post a Comment