Tuesday, July 21, 2026

सैफी संघर्ष समिति की दिल्ली और मेरठ कमेटी हुई भंग

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठसैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने दिल्ली प्रदेश संघर्ष समिति कमेटी और जिला मेरठ कमेटी को तत्काल प्रभाव से मुक्त करने की घोषणा की।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यह फैसला संगठन के पुनर्गठन और नए सिरे से कमेटियों के गठन के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने निवर्तमान समितियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई समितियों के गठन की सूचना जल्द ही सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को दे दी जाएगी। कमेटी भंग होने के तुरंत बाद पूर्व जिला अध्यक्ष गुलजार सैफी के निवास पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण पदोन्नतियां की गईं। जिसमें अखलाक प्रधान को राष्ट्रीय सलाहकार और गुलजार सैफी को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के साथ सलीम सैफी, डॉ. नवाब सैफी, नसीम सैफी, डॉ. रियाज सैफी, अनवार सैफी, गुल मोहम्मद सैफी, यूसुफ सैफी, नदीम सैफी, इमरान नसीर, रहीमुद्दीन सैफी, जैद सैफी, इमरान सैफी, जुनेद सैफी सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment