Sunday, July 26, 2026

महिलाएं केवल वोटर नहीं, बल्कि परिवर्तन की बड़ी शक्ति: रमा नागर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ द्वारा संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को गति देने के उद्देश्य से भव्य महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोकदल की महिला शक्ति का संदेश प्रत्येक घर और प्रत्येक बूथ तक पहुंचाना तथा महिलाओं को संगठन से जोड़ना रहा।


कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय आयोजन राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा प्रभारी ऋचा सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सम्मेलन की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय सचिव, पार्लियामेंट बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर एवं विशिष्ट अतिथि सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद रहे। अपने संबोधन में रमा नागर ने कहा कि महिलाएं केवल वोटर नहीं, बल्कि परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब महिलाएं संगठित होकर आगे बढ़ती हैं तो संगठन और समाज दोनों मजबूत होते हैं। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्राणी त्यागी ने संगठन विस्तार के क्रम में राजबाला को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा मरियम शाह जिलानी को क्षेत्रीय महासचिव पद का मनोनयन पत्र प्रदान कर स्वागत किया।


जिलाध्यक्षा अंजू रानी ने की अध्यक्षता

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिसपाल मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता निष्ठा के साथ अपने बूथ पर कार्य करे तो संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष अंजू रानी ने की। उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करेगा और महिलाओं को सम्मानजनक एवं सक्रिय भूमिका दिलाएगा।


कार्यक्रमों को लेकर की गई विस्तृत चर्चा

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष दीपमाला चौधरी एवं कुलवंत सोलंकी ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष वीना पुनिया, शिवानी खत्री, कृष्णा, सुनीता मलिक, नीलम तोमर सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment