Thursday, July 9, 2026

जिला प्रशासन की अपील: बारिश के मौसम में सतर्क रहें एवं सावधानियों का पालन करें

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मौसम विभाग द्वारा तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सतर्क रहें एवं सावधानियों का पालन करें:


क्या करें (DO’s)

1. मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार ध्यान दें।
2. घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें।
3. खिड़कियों एवं दरवाजों को अच्छी तरह बंद रखें।
4. मोबाइल फोन, टॉर्च एवं आवश्यक दवाइयाँ तैयार रखें।
5. वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें।
6. पशुओं को खुले स्थान से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
7. बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
8. किसान भाई फसल एवं कृषि उपकरणों को सुरक्षित ढककर रखें।
9. बिजली के खंभों तथा पानी के स्रोतों से दूर रहें।
 
क्या न करें (DON’Ts) 

1. ओलावृष्टि एवं तेज आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं के नीचे न खड़े हों।
2. खुले मैदान या छत पर न जाएँ।
3. अनावश्यक यात्रा से बचें।
4. बिजली चमकने के समय मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों को न छुएँ।
5. जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाने से बचें।
6. आपातकालीन स्थिति में किसी दुर्घटना, पेड़ गिरने, बिजली तार टूटने या अन्य आपदा की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन/आपदा नियंत्रण कक्ष को दें।

बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
सुरक्षित रहें — सतर्क रहें।

No comments:

Post a Comment