Saturday, July 25, 2026

श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया विजय कारगिल दिवस

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में विजय कारगिल दिवस बड़े सम्मान और देशभक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने देश के वीर शहीदों को याद करते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।


विद्यालय का उद्देश्य नन्हे बच्चों में देशप्रेम और शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। बच्चों ने कक्षाओं के नोटिस बोर्ड को तिरंगे, सैनिकों के चित्रों और "जय हिंद" के नारों से सजाया। "कारगिल के वीर" और "मेरा भारत महान" विषय पर बच्चों ने रंग-बिरंगे पोस्टर बनाकर अपने भाव व्यक्त किए समस्त विद्यालय ने एक साथ देशभक्ति गीत गाकर वातावरण को देशभक्ति से गुंजायमान कर दिया। कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने बच्चों को कारगिल युद्ध के महत्व और सैनिकों के साहस के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने "भारत माता की जय" के नारों के साथ देशभक्ति का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment