रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ओम पब्लिक स्कूल में कलश यात्रा के साथ शनिवार से शुरू होने वाली भागवत कथा तीन बजे से शाम को प्रभु इच्छा तक, 23 जुलाई तक चलेगी। 24 जुलाई को जगन्नाथ भगवान की यात्रा और भंडारा भोग प्रसाद के साथ समापन होगा।
आज की यात्रा में डॉ० भावना शर्मा ने कलश और अश्वनी शर्मा ने भागवत को शीश पर धारण कर यात्रा का आनन्द लिया। लगभग 31 महिलाओं ने कलश के साथ यात्रा पैदल चलते हुए आनंद लिया। डॉ०भावना शर्मा ने बताया कि इस कथा के सूत्रधार राधा माधव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल शर्मा परीक्षित गढ़ और दबथला से संजीव जी हैं। अपने मुखारबिंद से इस कथा का वाचन वृंदावन धाम से आए कथावाचक आचार्य रोहित रिछारिया करेगें। ठाकुर प्रेमी प्रधानाचार्य लुहाच ओर उनके पुत्र गौरव लुहाच ने बताया कि स्कूल के नव निर्मित ऑडोटोरियम में इस कथा का आयोजन हो रहा है। ये विद्यालय परिवार के लिए सौभाग्य की बात है ठाकुर जी ने हम पर कृपा की है। हमारा विद्यालय परिसर भी पावन हो जाएगा।

No comments:
Post a Comment