Sunday, July 12, 2026

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शिक्षासेतु सेवा मिशन ने कैथवाड़ी स्थित शांतिकुंज में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।


शिक्षासेतु के संचालक केपी सिंह ने बताया कि बाल संस्कारशाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा, पर्यावरण एवं सुसंस्कारों के लिए प्रेरित किया गया। मीनाक्षी, खुशी, वंशिका व तन्वी ने अपने विचार रखे व देवेंद्र राठी व मधुसूदन प्रकाश ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। मुख्य अतिथि डा. देवेंद्र गौतम ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, छाते, स्टडी टेबल, स्कूल बैग व नगद पुरस्कार प्रदान किए।

No comments:

Post a Comment