Tuesday, July 7, 2026

दुल्हन को गोद में उठाया: हाईवे, जिला अस्पताल और आश्रम में घुटनों तक पानी भरा

 नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। शहर में लगातार बारिश के बीच कैट रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में पानी भर गया। फिर भी इस बीच इंदौरी दुल्हा-दुल्हन ने शादी समारोह में पूरे उत्साह से रस्में निभाईं। पानी से भरे रास्ते के कारण दूल्हे वैभव ने दुल्हन पूर्वा को गोद में उठाकर हॉल तक पहुंचाया। 

प्रेम से भरे इस दृश्य को जिसने भी वहां देखा खुशी से सराबोर हो गया। लेकिन पानी का भराव इतना था कि घराती-बरातियों के जूते-चप्पल तक पानी में तैरते नजर आए।

No comments:

Post a Comment