Saturday, July 11, 2026

परिवार नियोजन को बेहतर बनाने के लिए किया जागरूक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जिला महिला चिकित्सालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन को बेहतर बनाने के लिए जागरूक कार्यकम किया गया।


परिवार नियोजन कि जरुरत क्यूं पड़ी? इस चर्चा की गई। जनपद में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सफल कार्यक्रम में सहयोग कार्य, समाज के लिए प्रेरक को सम्मान अवार्ड देकर समानित किया गया। शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार नियोजन जिला महिला चिकित्सालय में डॉ. मीनाक्षी सिंह (प्रमुख चिकित्सा अधीक्षिका) एवं अन्य डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सुधीर कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सर्वजीत सिंह कपूर वाईस प्रेसिडेंट रेडक्रॉस सोसाइटी मेरठ, डॉ. सूचि गुप्ता अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन धर्म ट्रस्ट, हरपाल डीपीएम-एनएचएम, डॉ. योगिता करवल गाईकोलोजिस्ट एवं डॉ. प्रशांत कुमार वरिष्ठ परामर्शदाता आदि रहें। कार्यक्रम का संचालन संगीता हॉस्पिटल मैनेजर एवं राकेश कुमार सिंह फार्मासिस्ट द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment