Monday, July 13, 2026

दैनिक भास्कर के मेरठ ब्यूरो चीफ लियाकत मंसूरी का कार्यालय पर मनाया जन्मदिन

नित्य संदेश, मेरठ। दैनिक भास्कर मेरठ के जोनल हेड, ब्यूरो चीफ मेरठ एवं नित्य संदेश के संपादक लियाकत मंसूरी का जन्मदिन उनके कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 


इस खास मौके पर उनके शुभचिंतकों और मित्रों ने कार्यालय पहुंचकर केक काटा और उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर जन्मदिन की भावभीनी मुबारकबाद दी। 


इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, महानगर सह मीडिया प्रभारी शादाब अलवी, भाजपा के सक्रिय सदस्य परवेज़ सैफी, यूनुस सैफी सहित दैनिक भास्कर के सिटी हेड अशोक सोम और राहुल गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य लोगों और पत्रकार साथियों ने लियाकत मंसूरी साहब को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की मंगलकामना की।


No comments:

Post a Comment