Thursday, July 23, 2026

जो आंदोलन का समर्थन नहीं करता वह देशद्रोही: शैंकी वर्मा

नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के नेता शैंकी वर्मा ने कहा कि उन्हें कोई पुलिस कोई सरहद नहीं रोक सकती। अपने देश के भविष्य, अपने देश के बच्चे और अपने देश के छोटे भाई बहनों के लिए वह हर बार आएंगे। साथ ही कहा कि केवल धर्मेंद्र प्रधान ही तो है ,यह कोई डीएनए नहीं कि बदला नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री मोदी जी इसे प्रतिष्ठा का विषय ना बनाएं, बच्चों का सम्मान रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें। और साथ ही छात्रों की और नई पीढ़ी में जोश भरते हुए शैंकी वर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति इन बच्चों का और इसके आंदोलन का समर्थन नहीं करता वह देशद्रोही है।

No comments:

Post a Comment