Saturday, July 4, 2026

एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में किया गया वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बिजली बंबा बायपास स्थित एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत मनाया गया, जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर सचिन शर्मा, एडवोकेट व प्रधानाचार्य डॉ दिव्या भारद्वाज ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

विद्यालय परिसर में सभी बच्चों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं ने वृक्षारोपण कर वन महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल व उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी करने की शपथ ली। सभी ने मिलकर यह प्रण लिया कि वे सभी अपने पर्यावरण की रक्षा करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे व उनकी देखभाल करेंगे। सभी ने यह प्रतिज्ञा ली कि वे अपने जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष एक-एक पौधा अवश्य लगाएंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर सचिन शर्मा एडवोकेट जी ने सभी को इस सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी व उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्र एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु व अपने पर्यावरण के प्रति जागरूकता बनाए रखने हेतु आवश्यक है। 

इस प्रकार की गतिविधियों का समय-समय पर विद्यालय में आयोजन होना आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैशाली अरोड़ा, प्राची गुप्ता, संगीता शर्मा, सचिन कौशिक, रिचा शर्मा, आरती अधाना, आरती रावत, लावण्या, विशाखा शर्मा, ज्योति शर्मा, अनीता मिश्रा, आयुष पटेल, सजल शर्मा , सुनीता वर्मा, रिजवान , ऋतु खट्टर आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment