Wednesday, July 22, 2026

दिल्ली में चल रहे मामले को लेकर जा रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला प्रभारी हाउस अरेस्ट


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। दिल्ली में चल रहे एक मामले को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच करने की सूचना पर परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. इंतजार सैफी को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में चल रहे एक मामले में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मुख्य भूमिका निभा रही है। पार्टी गरीब मजदूर वर्ग की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग कर रही है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता गरीबों को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में परीक्षितगढ़ से भी कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी में थे।

इसी को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने आज सुबह जिला प्रभारी डॉ. इंतजार सैफी को हाउस अरेस्ट कर लिया। फिलहाल पुलिस ने उन्हें घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष देखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment