Thursday, July 23, 2026

अवैध दुकान पर चला बुलडोजर, नामचीन जगन छोले भठूरे की दुकान का आधा हिस्सा ध्वस्त


तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के हापुड़ अड्डा चौराहे पर आज नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यहां की प्रसिद्ध जगन छोले भठूरे की दुकान पर निगम का बुलडोजर गरजा।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार दुकान का आधा हिस्सा अवैध रूप से सड़क की जमीन पर बना हुआ था। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर आज परिवर्तन दल और कोतवाली सीओ के साथ टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से अवैध हिस्से को तोड़ दिया।

वहीं दुकान मालिक का आरोप है कि वह कोर्ट से स्टे ऑर्डर लेकर आया था, इसके बावजूद निगम ने कार्रवाई कर दी। दुकान तोड़े जाने से गुस्साए व्यापारी ने मौके पर जमकर हंगामा किया।

हंगामे की सूचना पर अन्य व्यापारी और भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए और निगम की कार्रवाई का विरोध करने लगे। काफी देर तक हापुड़ अड्डा पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

बता दें कि जगन छोले भठूरे मेरठ की नामचीन दुकानों में से एक है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग खाने आते हैं।

No comments:

Post a Comment