Breaking

Your Ads Here

Friday, July 31, 2026

ललियाना राजकीय इंटर कॉलेज में एसएमसी का चुनाव संपन्न, मनोज कुमार बने अध्यक्ष

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़।  क्षेत्र के ग्राम ललियाना में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अनीता पवार ने चुनावी प्रक्रिया को पूरा कर नई प्रबंध समिति का गठन किया।


नवगठित प्रबंध समिति में मनोज कुमार को अध्यक्ष और अफजाल अहमद को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा संजय कुमार, रविन्द्र, मौ. रऊफ, अब्दुल कादिर और मोनिका को समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह, संजीत सिंह, रजत कुमार, राजीव कुमार, नीलम, राहुल कुमार, विनीत कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने नव-मनोनीत प्रबंध समिति का आभार व्यक्त करते हुए कॉलेज के विकास की अपेक्षा जताई। वहीं सभी मनोनीत सदस्यों ने कॉलेज को परिवार की तरह मिलजुल कर आगे बढ़ाने और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here