Tuesday, July 21, 2026

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई ने जीते मैच

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गए। इसमें ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई की टीम ने जीत प्राप्त की।

पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रन बनाए। इसमें लक्ष्य ने 42, राघव ने 40, वंशिका ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में भाविक और युग ने दो दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए और 6 विकेट से मैच जीता। इसमें अक्ष ने 40 रन बनाए। 
दूसरे मैच में आईटीआई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए। इसमें प्रत्यक्ष ने 42, विराट ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में माधव ने 3, रेयांश ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स स्टार की टीम 152 रन पर ऑल आउट हो गई और 4 रन से हार गई। टीम की ओर से कुश ने 38 रन बनाए। प्रत्यक्ष ने 3 विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को खिलाड़ी देहरादून में ट्रायल देने रवाना होंगे।

No comments:

Post a Comment