Sunday, July 19, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में 'रिसर्च मेथोडोलॉजी' की साप्ताहिक राष्ट्रीय लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

एसटीपी के सफल आयोजन के बाद बोले प्रतिभागी- शोध उत्कृष्टता को मिलेगा नया आयाम


नित्य संदेश ब्यूरो


मेरठः  भाषा विभाग, कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर)चंडीगढ़शिक्षा मंत्रालयभारत सरकार के सहयोग एवं संयुक्त तत्वावधान में "रिसर्च मेथोडोलॉजी" विषय पर एक सप्ताह के लघु-अवधि राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के सम्मेलन सभागार में हुआ।

 

कार्यक्रम के अंतिम दिन डॉ. ए. बी. गुप्तासमन्वयकएनआईटीटीटीआरचंडीगढ़ ने पूरे सप्ताह में अध्ययन किए गए विषयों का सार प्रस्तुत करते हुए शोध अभिकल्पसाहित्य समीक्षाआँकड़ा संकलनसांख्यिकीय विश्लेषणशोध नैतिकता एवं अकादमिक लेखन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।  अपने संबोधन में डॉ. गुप्ता ने कहा कि शोध केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहींबल्कि नवाचारजिज्ञासा और ज्ञान सृजन की सतत प्रक्रिया है। संवादात्मक सत्र में प्रतिभागियों ने शोध पद्धतिगुणवत्ता संवर्धन एवं प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन से जुड़े प्रश्न पूछेजिनका डॉ. गुप्ता ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ प्रभावी समाधान प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त अपने समापन उद्बोधन में डॉ. ए. बी. गुप्ता ने भाषा विभागशोध एवं विकास प्रकोष्ठइस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रफ़त खानम तथा स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओंआवासीय सुविधाभोजनअनुशासित आयोजनशिक्षकों के सहयोग एवं आत्मीय आतिथ्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतिभागियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाएँ अत्यंत उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों को मौलिकनैतिक एवं समाजोपयोगी शोध करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध ही राष्ट्र निर्माण और वैश्विक ज्ञान-विस्तार का आधार बन सकता है।

 


इसके उपरान्त प्रतिभागी अनुभव एवं फीडबैक सत्र आयोजित किया गयाजिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से आए शिक्षकोंशोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धकउपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा। उन्होंने सभी विशेषज्ञों के व्याख्यानों को शोधपरकव्यावहारिक एवं सरल शिक्षण शैली से परिपूर्ण बताया तथा कहा कि लंबे समय बाद उन्हें इतने व्यवस्थित एवं उच्च गुणवत्ता वाले अकादमिक प्रशिक्षण में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआजिससे उनके शोध दृष्टिकोण का व्यापक विकास हुआ है जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में उनके दैनिक शिक्षण में दिखाई पड़ेगा।

 

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) सीमा शर्माविभागाध्यक्षभाषा विभागस्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालयमेरठ ने सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए बधाई देते हुए कहा कि शोध अकादमिक उत्कृष्टता की आधारशिला है और इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान उनके भावी शोध कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने एनआईटीटीटीआरचंडीगढ़विश्वविद्यालय प्रशासनशोध एवं विकास प्रकोष्ठआयोजन समिति तथा सभी रिसोर्स पर्सनस  के प्रति आभार व्यक्त किया।

 


राष्ट्रीय अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रफ़त खानम ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए प्रतिदिन आयोजित अकादमिक गतिविधियों का क्रमवार विवरण दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शोध की मूलभूत अवधारणाएँशोध समस्या का निर्धारणसाहित्य समीक्षाप्रायोगिक शोध अभिकल्पआँकड़ा संकलन के उपकरणपरिकल्पना परीक्षणसांख्यिकीय तकनीकेंटी-टेस्टशोध में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उत्तरदायित्वपूर्ण उपयोगशोध प्रकाशन प्रक्रियाशोध नैतिकताशोध लेखन एवं शोध प्रतिवेदन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए।

 

कार्यक्रम के अंत में आधिकारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रो. (डॉ.) वैभव गोयल भारतीयअधिष्ठाताशोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासनएनआईटीटीटीआरचंडीगढ़सभी विशिष्ट वक्ताओंआयोजन समितिसंकाय सदस्योंस्वयंसेवकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता में सभी के सामूहिक सहयोग की सराहना की।

 


समापन समारोह का प्रभावशाली एवं गरिमामय मंच संचालन विधि गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर ललित कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) पिंटू मिश्राकला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) सुधीर त्यागीप्रो. (डॉ.) सीमा शर्माप्रो. (डॉ.) वैभव गोयल भारतीयडॉ. ए. बी. गुप्ताडॉ. मनीषाडॉ. निशीडॉ. आकांक्षाडॉ. प्रीतिडॉ. शिप्राडॉ. विजयअंकीतडॉ. स्वातिसुश्री सोनीसुश्री भावनासुश्री सान्याडॉ. निशा सिंहडॉ. सारिका अभयडॉ. मुकेश रुहेला तथा डॉ. श्वेता भारद्वाज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही भूमिफ़हदयशिकाज्योतिप्राची एवं प्रज्ञा सहित विश्वविद्यालय के अनेक विद्यार्थी तथा देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए 100 से अधिक शिक्षकशोधार्थी एवं प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


--

No comments:

Post a Comment