Saturday, July 25, 2026

रथ यात्रा हादसे के पीड़ितों से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़नगर में रथ यात्रा के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए भीषण हादसे के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।


जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने हादसे में दिवंगत युवक सचिन पुत्र नंदकिशोर के शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशल-क्षेम जाना और बेहतर उपचार के लिए अधिकारियों से बात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है।"


जिलाध्यक्ष के साथ सोनू त्यागी, संजीव बंसल, सचिन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सोनवीर, मंडल उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, देवेंद्र कुमार प्रजापति सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों में प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धारा प्रजापति, मनोज प्रजापति, भोले राम प्रजापति, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव अगवानपुर, कपिल कुमार, कांग्रेस नेता सुरेंद्र उर्फ मुखिया कैलीरामपुर, शकील प्रधान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment